सरायकेला के खरसावां प्रखंड में किसानों के बीच किया गया बीज वितरण

सरायकेला के खरसावां प्रखंड में किसानों के बीच किया गया बीज वितरण

सरायकेला के खरसावां प्रखंड में किसानों के बीच किया गया बीज वितरण

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: खरसावा प्रखंड मुख्यालय में कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच "बीज वितरण" कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत 30 किसानों के बीच 660 KG चना बीज वितरित किया गया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, एटीएम, बीटीएम, बीएओ सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया.

इसी क्रम में चांडिल प्रखंड अंतर्गत हेसाकोचा पंचायत में "बीज वितरण" कार्यक्रम संचालित किया गया, जहाँ 65 किसानों के बीच 130KG चना और 130KG सरसों बीज का वितरित किया गया. इस वितरण कार्यक्रम में भी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा किसानों को योजनाओं एवं तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया.

जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी प्रतिदिन चना और अन्य फसलों के बीज वितरण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को प्रमाणित बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके और उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि हो.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को गुणवत्तायुक्त चना व सरसों बीज उपलब्ध कराना, वैकल्पिक एवं उच्च उत्पादकता वाली कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना, तथा किसानों की आय में वृद्धि हेतु राज्य सरकार की विभिन्न कृषक-हितकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित कराना था. इसके साथ ही वैज्ञानिक पद्धतियों, उन्नत तकनीकों एवं फसल विविधीकरण के माध्यम से सतत् कृषि विकास को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया गया.

यह भी पढ़ें: पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने पेट में चाकू मार आत्महत्या करने का किया प्रयास, जख्मी

संबंधित सामग्री

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

झारखंड

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

बड़ा तालाब के पास हुई थी लूट की घटना, लूट का सामान बरामद

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

देश-विदेश

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

किसानों की संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान