बीज घोटाला: पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी, कोर...

बीज घोटाला: पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

बीज घोटाला पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

न्यूज11  भारत
रांची/डेस्क:
बीज घोटाला मामले में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी हो गई है. एसीबी की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. इस मामले में कोर्ट 9 दिसंबर को अपना आदेश सुनाएगी. 

आरोप गठन से पूर्व सत्यानंद भोक्ता ने आरोप मुक्त के लिए डिस्चार्ज पिटीशन फाइल किया है. सत्यानंद भोक्ता की ओर से हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता राजेंद्र कृष्णन और एनएन तिवारी ने पक्ष रखा. वहीं, एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक आलोक कुमार ने पक्ष रखा. 

यह मामला 46.10 करोड़ के बीज घोटाला से जुड़ा है. पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री नलिन सोरेन, तत्कालीन कृषि सचिव वी जयराम और निस्तार मिंज पर भ्रष्टाचार का आरोप है. बीज और कृषि उपकरण की खरीद आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किए बिना मनपसंद कंपनी से की गई थी. साल 2003-2005 में  बीज घोटाला हुआ था. उस वक्त सत्यानंद भोक्ता कृषि मंत्री थे. इस मामले में साल 2009 में ACB ने प्राथमिकी दर्ज किया था. 

ये भी पढ़ें- शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ उत्पाद विभाग के अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी को कोर्ट का झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

संबंधित सामग्री

गुमला:  चैनपुर के प्रेमनगर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश

झारखंड

गुमला: चैनपुर के प्रेमनगर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश

पश्चिम बंगाल में लापता हुआ भरनो के तुरीअम्बा गांव का वृद्ध,परिजनों ने खोजबीन की लगाई गुहार

झारखंड

पश्चिम बंगाल में लापता हुआ भरनो के तुरीअम्बा गांव का वृद्ध,परिजनों ने खोजबीन की लगाई गुहार

गांडेय में 15वीं वित्त योजनाओं को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक, सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सेवकों ने लिया भाग

झारखंड

गांडेय में 15वीं वित्त योजनाओं को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक, सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सेवकों ने लिया भाग

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में वृद्ध तेंदुए ‘मिर्ज’ की मौत, अधिक उम्र के कारण काफी कमजोर हो गया था तेंदुआ

झारखंड

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में वृद्ध तेंदुए ‘मिर्ज’ की मौत, अधिक उम्र के कारण काफी कमजोर हो गया था तेंदुआ

NH-19 पर दनूवा घाटी में बाइक हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, तीनों युवक बिहार के निवासी

झारखंड

NH-19 पर दनूवा घाटी में बाइक हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, तीनों युवक बिहार के निवासी