न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर चाईबासा मुख्य सड़क स्थित टोंटोगाढ़ा के समीप गुरुवार की सुबह मुख्य सड़क पर आईईडी मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया. बाद में सुरक्षाबलो ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईईडी बरामद कर सुरक्षा की दृष्टी से उसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया. जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलो को सूचना मिली की मनोहरपुर - चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित छोटानगरा थाना क्षेत्र व किरिबुरु क्षेत्र के आस पास नक्सलियों ने सुरक्षाबलो को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम लगाया गया. इसकी सूचना मिलने के बाद सुरक्षा सुरक्षा के दृष्टि से गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे से दोन यातायात रोक दिया.इसके बाद बम की खोजबीन किया तो टोंटोगाढ़ा गाँव के समीप सड़क के किनारे से सुरक्षाबलो ने आईईडी बरामद किया. इसके बाद सुरक्षाबलो द्वारा इसे नष्ट कर दिया. इस दौरान ढ़ाई घंटे तक सड़क यातायात रोक दिया गया. वहीं इस मामले में एसपी अमित रेनू ने घटना की पुष्टी किया है.
यह भी पढ़ें: अधिवक्ता महेश तिवारी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ट्रांसफर पिटीशन खारिज