न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं.
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरा दिन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई हैं. सत्र की शुरुआत होते ही विपक्ष के शोर-शराबे ने माहौल गर्म कर दिया, जिसके चलते कार्यवाही कुछ ही मिनटों बाद रोकनी पड़ी और सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज अपने दूसरे दिन हैं. जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार आज सदन में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश कर सकती हैं. इस बजट में मंईयां सामान योजना समेत कई अधूरे और जारी विकास की योजनाओं को प्राथमिकता दी गई. सूत्रों की मानें तो दूसरी पाली में सरकार लगभग 8,000 करोड़ रुपए के द्वितीय अनुपूरक बजट को सदन में पेश करेगी.
वहीं, सत्र के दौरान एनडीए के विधायक राज्य सरकार की विफलताओं पर भी सवाल उठाएंगे. खासतौर पर छात्रवृत्ति बंद होने, परीक्षा शुल्क में वृद्धि, किसानों से धान खरीद में देरी, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार की विफलता गिनाई जाएगी.
यह भी पढ़े: रांची में फर्जी आरटीओ चालान लिंक से 4.28 लाख की साइबर ठगी, टाटीसिलवे निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत