ए.के. सिंह कॉलेज जपला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता सम्पन्न

ए.के. सिंह कॉलेज जपला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता सम्पन्न

एके सिंह कॉलेज जपला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता सम्पन्न

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद /डेस्क: पलामू : हुसैनाबाद के स्थानीय ए.के. सिंह कॉलेज, जपला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी महत्ती भूमिका निभाई. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. राम सुभग सिंह, आइक्यूएसी के कोऑर्डिनेटर प्रो. डॉ. आलोक रंजन कुमार , राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का संचालन प्रो. राहुल कुमार सिंह ने किया. अपने अध्यक्षीय भाषण में कॉलेज के प्राचार्य डॉ राम सुभग सिंह ने कहा कि हमें सिर्फ वैज्ञानिक ज्ञान नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भी आवश्यकता है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण का मतलब है कि अनुभव, निरीक्षण एवं तर्क बुद्धि का प्रयोग करना . यह विज्ञान का युग है और हमें धार्मिक पूर्वाग्रहों को हावी नहीं होने देना है. यह कहना सही नहीं है कि जहां से विज्ञान समाप्त होता है, वहां से अध्यात्म शुरू होता है. सत्य तो यह है कि जो आध्यात्मिक अनुभव विज्ञान की कसौटी पर खरा नहीं उतरता है, वह मतिभ्रम मात्र है . हमें मशहूर वैज्ञानिक कार्ल सेगन के कथन के इस कथन को हमेशा याद रखना चाहिए कि "असाधारण दावों के लिए असाधारण प्रमाणों की जरूरत होती है." 

प्रतिभागी रागनी कुमारी ने चार वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से बाबाओं के आडंबर और चमत्कार का भंडाफोड़ किया , जिसकी दर्शकों ने भूरि भूरि प्रशंसा की. इस अवसर पर पांच ज्यूरी मेम्बर निम्न थे - प्रो सूर्यमणि सिंह,  प्रो रवि कुमार, प्रो राहुल कुमार सिंह, प्रो अशोक कुमार देव, प्रो नरेश कुमार सिंह. विज्ञान दिवस के दिन अनेक छात्र-छात्राओं ने संभाषण प्रस्तुत किए, जिनमें मिथिलेश यादव, पल्लवी कुमारी, प्रेम कुमार, राकेश कुमार, पूजा कुमारी प्रजापति, अनन्या सिंह, राजनंदनी कुमारी, सोनी कुमारी तथा निशा कुमारी प्रमुख हैं. इस प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रागनी कुमारी एवं वारिशा की टीम , द्वितीय स्थान - अनन्या सिंह तथा तृतीय स्थान - काजल कुमारी की टीम ने प्राप्त किया.  इस अवसर पर कालेज के सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण तथा सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा डॉ. आलोक रंजन कुमार ने की. प्रो राहुल सर को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया.
 
यह भी पढ़ें: बगोदर में अवैध बालू तस्करी पर कार्रवाई, सीओ ने किये दो ट्रैक्टर जब्त

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम