न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है. भाजपा आज ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत राजधानी से अपने अभियान का शंखनाद करने जा रही है. मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से जेल चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है.
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंच चुके हैं. उनका आगमन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हुआ.
भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. मोरहाबादी मैदान में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है. पार्टी ने इस अभियान को राज्य के अलग-अलग जिलों में भी आयोजित करने की योजना बनाई है. इसके तहत विभिन्न तारीखों पर अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें: आज रांची आयेंगे CJI सूर्यकांत, हाई कोर्ट के नए डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन