विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण प्रखंड के पाण्डेयबारा निवासी समाजसेवी जीतू यादव एवं पूर्व मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी के पुत्र सौरभ का 25वां जन्मदिन रविवार को हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में मनाया गया. समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही.
सभी ने सौरभ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने समाजसेवी जीतू यादव एवं सुनीता देवी द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों और जनसेवा की सराहना करते हुए कहा कि दोनों हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं. उन्होंने सौरभ के उज्ज्वल व्यक्तित्व और उनके सफल भविष्य की भी कामना की.
इस अवसर पर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, जिला परिषद सदस्य रविशंकर अकेला, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, नवीन यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं ग्रामीणों ने परिवार के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं. पूरे समारोह में उत्साह, आत्मीयता और सौहार्द का वातावरण बना रहा.