भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के गांडेय, झरघंट्टा, अहिल्यापुर, बुधुडीह, रसनजोरी सहित विभिन्न पंचायतों के गांवों में शुक्रवार को भक्ति और भाव के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई. सरस्वती पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखा गया.
सरस्वती पूजा की सबसे अधिक धूम शैक्षणिक संस्थानों, निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में देखने को मिली, जहां विद्यार्थियों ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक माथा टेका और सफलता की कामना की.
इस क्रम में विभिन्न पूजा पंडालों में सुबह से ही चहल-पहल रही. स्थानीय पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से माता शारदा की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना कराई गई. पूजा के उपरांत आरती की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न हुई, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह प्रखंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही सरस्वती पूजा