बरवाडीह प्रखंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही सरस्वती पूजा

बरवाडीह प्रखंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही सरस्वती पूजा

प्रशासन अलर्ट, बीडीओ ने किया पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बरवाडीह प्रखंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ  मनाई जा रही सरस्वती पूजा

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाई जा रही है. आदर्शनगर पुरानी बस्ती, रेलवे कॉलोनी, बस स्टैंड, खुरा, छेचा, केड़, छिपादोहर, चुंगरु, हेहेगड़ा, लात, कुटमु और केचकी सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों व मोहल्लों में भव्य पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है.सरस्वती पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, खासकर छात्र-छात्राओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है.पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

एसडीपीओ भरत राम के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनुराग कुमार एवं सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह की निगरानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर लगातार निगरानी रखी जा रही है.इसी क्रम में बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने, साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया. प्रशासनिक सतर्कता और जनसहयोग के चलते बरवाडीह प्रखंड में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न होती दिख रही है.

यह भी पढ़ें: पर्वतपुर में सड़क हादसे में एक युवक घायल. बाइक अनियंत्रित होने से गिरा था सवार

संबंधित सामग्री

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

खेल

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, डीएमसीएच में कराया गया मेडिकल

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल