सरायकेला: जनसाधारण की सुरक्षा के लिए से जिला परिवहन पदाधिकारी ने जारी की बस परिच...

सरायकेला: जनसाधारण की सुरक्षा के लिए से जिला परिवहन पदाधिकारी ने जारी की बस परिचालन की महत्वपूर्ण सूचना

सरायकेला जनसाधारण की सुरक्षा के लिए से जिला परिवहन पदाधिकारी ने जारी की बस परिचालन की महत्वपूर्ण सूचना

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क:  सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत जनसाधारण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बस स्वामियों एवं बस परिचालकों के लिए एक महत्वपूर्ण आधिकारिक सूचना जारी की गई है. उक्त सूचना के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया है कि Central Institute of Road Transport (CIRT) द्वारा निर्धारित सुरक्षा अनुशंसाओं का अक्षरशः अनुपालन सभी बस ऑपरेटरों के लिए अनिवार्य होगा.

जारी निर्देशों के अनुसार बस परिचालन से संबंधित प्रमुख सुरक्षा मानक निम्नलिखित हैं—

स्लीपर कोच सुरक्षा मानक :
सभी स्लीपर कोचों में स्थापित ड्राइवर पार्टीशन डोर (चालक विभाजन द्वार) को तत्काल प्रभाव से हटाना अनिवार्य होगा. इसके अतिरिक्त, स्लीपर बर्थ में लगाए गए सभी प्रकार के स्लाइडर्स को भी अविलंब हटाया जाना सुनिश्चित किया जाए.

अग्नि सुरक्षा व्यवस्था (FDSS) :
सभी स्लीपर कोचों में Fire Detection and Suppression System (FDSS) एक माह की अवधि के भीतर अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाना होगा. साथ ही, प्रत्येक बस में न्यूनतम 10 किलोग्राम क्षमता का अग्निशामक यंत्र निर्धारित ग्रीन ज़ोन में उपलब्ध रहना अनिवार्य होगा.

वाहन संरचना एवं पंजीकरण संबंधी प्रावधान :
चेसिस के अनधिकृत विस्तार (Extension) के आधार पर निर्मित बस बॉडी को तत्काल प्रभाव से परिचालन से बाहर किया जाएगा. किसी भी बस का पंजीकरण केवल फॉर्म 22/22A एवं अनुमोदित परीक्षण एजेंसी की वैध स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत ही किया जाएगा.

तकनीकी विनिर्देश एवं अनुमोदन :
प्रत्येक बस के पंजीकरण हेतु ले-आउट ड्राइंग संलग्न करना अनिवार्य होगा, जिसमें बस के आयाम, दरवाजों की स्थिति, आपातकालीन निकास (Emergency Exits) तथा रूफ हैच का स्पष्ट विवरण अंकित हो. इसके साथ ही बस बॉडी बिल्डर की वैध मान्यता (Accreditation) की जांच पंजीकरण के समय अनिवार्य रूप से की जाएगी.

जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि CMVR, 1989 का पूर्ण अनुपालन तथा AIS:052 एवं AIS:119 में वर्णित प्रावधानों के अनुरूप ही बसों का परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा.
इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले बस स्वामियों एवं परिचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए संबंधित पक्ष स्वयं उत्तरदायी होंगे.

यह भी पढ़ें: धनबाद: जेल से रिहा 3400 अपराधियों का नए सिरे से होगा सत्यापन, 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश

संबंधित सामग्री

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बिहार

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

झारखंड

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

झारखंड

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

मतदान प्रक्रिया से संबंधित दायित्वों एवं कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी