भरनो के सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

भरनो के सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

भरनो के सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: सीताराम साव  सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ गुमला विद्या मंदिर की आचार्य संगीता देवी एवं सिसई विद्या मंदिर की आचार्य सरस्वती देवी एवं दक्षिणी भरनो पंचायत की मुखिया ललिता देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

इस कार्यक्रम का संचालन आचार्या संयुक्ता देवी के द्वारा किया गया.कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए विद्यालय की आचार्या ज्योति पांडेय ने कहा कि एक समृद्ध समाज की नींव एक शिक्षित और समृद्ध परिवार के द्वारा रखा जाता है,जिसमें मुख्य रूप से घर की महिलाओं का योगदान होता है.उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं से पंच परिवर्तन को अपनाने का आग्रह किया.ये पंच परिवर्तन है - स्व का बोध (स्वदेशी),नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता,पर अपना विषय रखा.मौके पर आचार्या संगीता देवी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन पर विचार व्यक्त किया गया.

उन्होंने माताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम जो अपेक्षा अपने बच्चों से रखते हैं उसी अपेक्षा पर खुद भी खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए.हम अपने बच्चों से यदि ये अपेक्षा रखते हैं कि वे मोबाइल ज्यादा न देखें तो हमें भी मोबाइल का कम इस्तेमाल करना चाहिए.सप्ताह में एक दिन मोबाइल उपवास रखना चाहिए तथा परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर भोजन और भजन करना चाहिए. घर में मोबाइल पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि सोते समय मोबाइल का उपयोग न हो. आधुनिकता के युग में दादा -दादी का साथ तो लगभग छूट ही गया है तो उनकी कमी और कहानी सुनाने की  जिम्मेदारी अब माता पिता को ही निभानी पड़ेगी. जितने हम अपने बच्चों को अपने करीब लाएंगे वे मोबाइल से दूर जाएंगे.बच्चों को स्वस्थ भोजन और संस्कार देने की जिम्मेदारी माताओं की ही है.वहीं मौके आचार्या सरस्वती देवी द्वारा महिलाओं के विकास पर विचार रखा गया.मुखिया ललिता देवी ने भी अपने विचार को रखी.कार्यक्रम में काफी संख्या में माताएं उपस्थित थीं कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय, आचार्या संयुक्ता देवी,पूनम  सारंगी,सरोज केशरी,सीमा देवी,सुनीता देवी,अर्चना बरवार,गुड़िया देवी,पिंकी देवी सहित सभी आचार्या एवं आचार्य गण तथा सभी कर्मचारियों की प्रमुख भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: सहरसा फोरलेन पर दो बाइकों की टक्कर, एक बाइक सवार की मौत, दूसरी बाइक का सवार फरार

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना