मेदिनीनगर में मनाई गई संत गाडगे जी महाराज की जयंती, भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मेदिनीनगर में मनाई गई संत गाडगे जी महाराज की जयंती, भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मेदिनीनगर में मनाई गई संत गाडगे जी महाराज की जयंती भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

न्यूज11 भारत

पलामू /डेस्क: पलामू जिला के मेदिनीनगर नगर निगम अंतर्गत बिस्फूटा के पास बाजराहा मे अखिल भारतीय धोबी महासंघ पलामू के बैनर तले स्वच्छता अभियान के जनक, महान समाज सुधारक संत गाडगे महाराज जी की जयंती के उपलक्ष्य मे आयोजित कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे महाराज जी की चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई. तत्पश्चात उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा रहे. उद्घाटनकर्ता के रूप में मेदिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर प्रतिनिधि श्री सुनील कुमार गुप्ता उपस्थित रहे. 

विशिष्ट अतिथियों में विश्रामपुर नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्षा गीता देवी, हुसैनाबाद नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती, झारखंड के पूर्व उपाध्यक्ष कुमार गौरव, क्रांतिकारी नेता युगल पाल, माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य सह जेएमएम नेता अविनाश कुमार देव, कांग्रेस नेता सुधीर चंद्रवंशी, भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता अजय सिंह चेरो सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने की तथा संचालन संरक्षक डॉ. कृष्ण कन्हैया ने किया. महासंघ के सचिव अजय बैठा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार रजक एवं संगठन सचिव प्रमोद कुमार रजक द्वारा मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया. 

अपने संबोधन में वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के स्वच्छता आंदोलन, सामाजिक समरसता और कुरीतियों के खिलाफ उनके संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही. अंत में समाजसेवी रवि जी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की, इस मौके पर हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत रंजन सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: उत्पाद अधीक्षक द्वारा चलाया गया सघन छापेमारी अभियान, अवैध रूप से शराब परोसने वाले होटलो पर करवाई
 
संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम