गुमला: दिन के उजाले से रात के अंधेरे तक धड़ल्ले से हो रही बालू तस्करी; प्रशासन मौन

बालू तस्करी

गुमला: दिन के उजाले से रात के अंधेरे तक धड़ल्ले से हो रही बालू तस्करी; प्रशासन मौन

दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक बालू तस्कर बेखौफ होकर नदियों से बालू का दोहन कर रहे हैं.

गुमला दिन के उजाले से रात के अंधेरे तक धड़ल्ले से हो रही बालू तस्करी प्रशासन मौन 

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
जिले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों की अनदेखी कर विभिन्न नदियों से बालू का अवैध उठाव किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक बालू तस्कर बेखौफ होकर नदियों से बालू का दोहन कर रहे हैं. शहर में एक ट्रैक्टर बालू करीब 3,000 रुपये में बेचे जाने की बात कही जा रही है. अवैध कारोबार से सरकार को राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ नदी और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है.

बताया जाता है कि जिले के वन्यजीव आश्रयणी क्षेत्र में आने वाली दो नदियों से बालू निकासी पर रोक है. इसके बावजूद कथित रूप से बिचौलियों और तस्करों द्वारा लगातार बालू उठाव किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई प्रभावी नजर नहीं आ रही है.

प्राकृतिक स्वरूप पर पड़ रहा असर

अवैध बालू खनन से नदियों के प्राकृतिक स्वरूप में बदलाव का खतरा बढ़ रहा है. इसके अलावा नदी किनारे स्थित पुल-पुलिया की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है. दूसरी ओर, सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टरों से बालू की ढुलाई किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं. लोगों का कहना है कि कुछ वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर मिटा दिए जाते हैं, जिससे कार्रवाई के दौरान वाहन की पहचान करना मुश्किल हो सके.

पुलिस के सामने से ढुलाई का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर से होकर दिन-रात बालू लदे ट्रैक्टरों का आवागमन जारी रहता है. यहां तक कि पुलिस पिकेट और पुलिसकर्मियों के सामने से भी बालू की ढुलाई होने का आरोप लगाया जा रहा है. इससे अवैध बालू कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने, अवैध बालू खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार का सुसाइड नोट बरामद, बताया आत्महत्या की वजह और अंतिम इच्छा

संबंधित सामग्री

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

झारखंड

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा

भरनो प्रखंड के परसा में पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

झारखंड

भरनो प्रखंड के परसा में पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

विजेता को 50 हजार और उपविजेता को 30 हजार रुपये नगद पुरस्कार