मिस्टर झारखंड

चान्हो के सद्दाब अंसारी बने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर झारखंड, क्षेत्र का बढ़ाया मान

 चान्हो के मसमानो निवासी सफीक अंसारी के बेटा है सद्दाब 

By : Ark Sahuliyar
चान्हो के सद्दाब अंसारी बने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर झारखंड, क्षेत्र का बढ़ाया मान

न्यूज़11 भारत 
चान्हो/डेस्क:
चान्हो प्रखंड के मसमानो निवासी सद्दाब अंसारी ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिस्टर झारखंड का खिताब अपने नाम किया है. प्रतियोगिता का आयोजन रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन की ओर से किया गया था. इसमें सद्दाब ने शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की.

सद्दाब की सफलता से उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. उनके पिता सफीक अंसारी और मां सामाजिक कार्यकर्ता सोनी तबस्सुम ने बेटे की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.इससे पहले भी सद्दाब कई बार बॉडी बिल्डर चैमपियानशिप का ख़िताब जीत चुके है औऱ राष्ट्रीय स्तर का उभरता हुआ बॉडी बिल्डर बन गए है.