गढ़वा: श्री बंशीधर मंदिर पहुंची झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

गढ़वा: श्री बंशीधर मंदिर पहुंची झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

गढ़वा श्री बंशीधर मंदिर पहुंची झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा जिले के बंशीधर नगर पहुंची झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जहाँ बिराजमान 32 मन ठोस सोने राधा कृष्णा की प्रतिमा विश्व प्रसिद्ध बंशीधर नगर मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने कहा कि उन्होंने बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की अमन चैन सुख समृद्धि की कामना की ताकि राज्य आगे की ओर विकसित हो. इस दौरान पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, झामुमो नेत्री सोगरा बेगम, मंदिर के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव,एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओब्बेढुलाह हक अंसारी के साथ झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को भगवान श्री राधा कृष्णा की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया. पूजा के उपरांत मंत्री नगर गढ़ पहुंचीं, जहाँ पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव सहित स्थानीय कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की. बताया गया कि मंत्री उत्तरप्रदेश राज्य के बनारस जाने के क्रम में श्री बंशीधर नगर में कुछ समय के लिए रुकी हैं. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद वे श्री बंशीधर नगर के स्थानीय सर्किट हाउस पहुंची और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की. मौके पर श्री बंशीधर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह, अंचल पदाधिकारी विकास सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी अमला मौजूद रहे.

यह भी पढ़े: चाईबासा में दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का शिकायतवाद कोर्ट में दर्ज
 

संबंधित सामग्री

आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोकसभा में उठाया छात्रवृत्ति का मुद्दा

झारखंड

आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोकसभा में उठाया छात्रवृत्ति का मुद्दा

गुमला में मानवता शर्मसार, मजदूरों को ठगने वाला दलाल सामान लेकर हुआ फरार

झारखंड

गुमला में मानवता शर्मसार, मजदूरों को ठगने वाला दलाल सामान लेकर हुआ फरार

ठंड में कांपे मासूम बच्चे: पुलिस व पत्रकार बने फरिश्ता

25 करोड़ की डकैती का दावा बेबुनियाद - सिर्फ 60 लाख की चोरी, FIR दर्ज: स्वास्थ्य मंत्री

झारखंड

25 करोड़ की डकैती का दावा बेबुनियाद - सिर्फ 60 लाख की चोरी, FIR दर्ज: स्वास्थ्य मंत्री

सदन में भ्रामक जानकारी न दें: डॉ. इरफ़ान अंसारी का प्रदीप यादव को दो-टूक संदेश

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण, अद्यतन आँकड़ों की तत्काल उपलब्धता तथा लोगों के सुरक्षित विस्थापन पर दिया गया जोर

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

झारखंड

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त