Run For Jharkhand: झारखंड राज्य के गौरव के लिए दौड़ा सिमडेगा..

Run For Jharkhand: झारखंड राज्य के गौरव के लिए दौड़ा सिमडेगा..

run for jharkhand झारखंड राज्य के गौरव के लिए दौड़ा सिमडेगा

न्यूज 11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
झारखंड राज्य 25 वर्ष का हो रहा है. झारखंड के गौरवपूर्ण 25 वर्ष होने पर इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस खास तरीके से मनाया जा रहा है. जिसके तहत आज मजबूत, शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य के संकल्प के साथ दौड़ा सिमडेगा.

राज्य स्थापना के 25वें वर्ष के मौके पर मंगलवार को रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. डीसी कंचन सिंह के नेतृत्व में जिले के अधिकारी, छात्र, खिलाड़ी एवं लोग राज्य के विकास, एकजुटता और भविष्य की तरक्की के प्रतीक बनकर दौड़ लगाई. अलबर्ट एक्का स्टेडियम से शुरू होकर रन फॉर झारखंड बाजार टांड़ रोड होते हुए केलाघाघ मोड़ होते हुए झूलन सिंह चौक से वापस अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहुंची. 

सभी ने इस अभियान को अपने दिल से अपनाया और सभी के मन में इस धरती को स्वर्णिम बनाने का सामूहिक संकल्प जगा दिया. लोगों ने दौड़ के माध्यम से मजबूत, शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प लिया. झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25 वें वर्ष पर झारखंड की शान में आयोजित इस रन फॉर झारखंड में पीडीजे राजीव रंजन सिंह, डीसी कंचन सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी सहित जिले के सभी अधिकारी, स्कूली बच्चे, पुलिस जवान, खिलाड़ी बच्चे और शहरवासी झारखंड की शान में दौड़ लगाए. चार किलोमीटर की दौड़ के बाद भी सभी के हौसले बुलंद रहे.

ये भी पढ़ें- झारखंड स्थापना दिवस पर धनबाद में मैराथन का आयोजन, डीसी भी दौड़ में हुए शामिल

 

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा