नामकुम में रबर बुलेट फायरिंग से मचा हड़कंप, घर में घुसकर युवक ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे लोग

नामकुम में रबर बुलेट फायरिंग से मचा हड़कंप, घर में घुसकर युवक ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे लोग

नामकुम में रबर बुलेट फायरिंग से मचा हड़कंप घर में घुसकर युवक ने चलाई गोली बाल-बाल बचे लोग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नामकुम थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे क्रॉसिंग राधा कृष्णा मंदिर रोड (स्वर्णरेखा नदी के पास) स्थित एक घर में घुसकर एक युवक ने पिस्तौल से रबर बुलेट फायर कर दी. गोली दीवार में लगी, गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं पहुंची. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रबर बुलेट को जब्त कर लिया.

जानकारी के अनुसार, घर मालिक रघुनंदन प्रसाद उर्फ रघु प्रसाद अपने कमरे में थे. इसी दौरान एक अज्ञात युवक घर पहुंचा और बाहर खड़े बच्चे से पूछा कि “रघुनंदन जी कहां हैं?” बच्चा उसे रघु के कमरे तक ले गया. जैसे ही रघु ने पूछा “कौन है?” तभी युवक ने पिस्तौल से एक रबर बुलेट फायर कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से बाहर निकला और कुछ दूरी पैदल चलने के बाद वहां पहले से खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर आरओबी की ओर से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का अचानक अटैक! बर्फीली हवा ने बढ़ाई परेशानी, 10 जिलों में आज कंपकंपी चरम पर
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

झारखंड

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार

झारखंड

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान  पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

झारखंड

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

कारोबारी श्रवण जालान के आवास पर छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज को जप्त कर ले गई एसीबी की टीम

झारखंड

कारोबारी श्रवण जालान के आवास पर छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज को जप्त कर ले गई एसीबी की टीम

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

झारखंड

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

डीआरएम के टोरी एफओबी को लेकर लाईन सिफ्टीग - ब्लॉक की निर्देश का रेलवे पदाधिकारी नहीं कर रहे पालन : अयुब खान