चंदवा में आरएसएस ने किया प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन, संगठित सनातन समाज पर बल

चंदवा में आरएसएस ने किया प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन, संगठित सनातन समाज पर बल

चंदवा में आरएसएस ने किया प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन संगठित सनातन समाज पर बल

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चंदवा खंड द्वारा रविवार को बुध बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में रांची से प्रांतीय सह व्यवस्था प्रमुख विजय घोष, क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, सह व्यवस्था प्रमुख आनंद तुलस्यान, खंड कार्यवाहक रमेश प्रसाद सहित समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक गीत के साथ हुई. इसके पश्चात विषय प्रवेश कराते हुए विजय घोष ने सनातन समाज को संगठित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि संघ पिछले लगभग 100 वर्षों से वंदे मातरम्, सुसंस्कृति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को समाज में स्थापित करने का कार्य करता आ रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि संघ स्वयंसेवकों के माध्यम से समाज को जाति-पांति के बंधनों से मुक्त कर संगठित करने का प्रयास निरंतर जारी है, ताकि भारत को वैभवशाली और सशक्त राष्ट्र बनाया जा सके. इस दौरान संघ के स्थापना काल से अब तक के संघर्षों और समाज के प्रति योगदानों पर भी प्रकाश डाला गया.

कार्यक्रम में समाज को एकजुट, समर्थ और समृद्ध बनाने का आह्वान किया गया. मौके पर संघ के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: कुड़ू में बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, आंधी में उड़े छप्पर, गिरी चारदिवारी, वज्रपात से मवेशी की मौत

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास