न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस ने करीब 60 लाख रुपये के जेवरात की चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस की जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात को पीड़ित परिवार के मौसेरे देवर और उसके एक दोस्त ने अंजाम दिया था. चोरी के बाद आरोपियों ने जेवरात को बेचकर ठिकाने लगाने की साजिश रची. जांच के दौरान पता चला कि चोरी किए गए जेवर एक महिला के माध्यम से एक जेवर व्यवसायी को बेचे गए थे. मामले में चोरी के जेवर खरीदने वाले व्यवसायी और बिक्री में सहयोग करने वाली महिला की भी संलिप्तता सामने आई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के झारखंड दौरे की सफलता के लिए प्रदेश भाजपा ने कसी कमर