RPF मुरी द्वारा 13 किलोग्राम गांजा बरामद, 01 तस्कर को किया गया गिरफ्तार

RPF मुरी द्वारा 13 किलोग्राम गांजा बरामद, 01 तस्कर को किया गया गिरफ्तार

rpf मुरी द्वारा 13 किलोग्राम गांजा बरामद 01 तस्कर को किया गया गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी की जा रही है. मुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट मुरी एवं आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य प्रभावी निगरानी एवं अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना था. ट्रेन संख्या 13352 एक्सप्रेस (अल्लेप्पी–धनबाद) प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर आगमन, सामान्य कोच की जांच के दौरान एक पुरुष व्यक्ति दो रक्सैक के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठा पाया गया. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद अरमान अंसारी, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी जिला धनबाद (झारखंड) बताया तथा गांजा रखने की बात स्वीकार की. 

तत्काल इस संबंध में सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ/रांची को दी गई, जो मौके पर पहुंचे और सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें दोनों रक्सैकों से गांजा जैसे पदार्थ के कुल पांच पैकेट, एक मोबाइल फोन तथा एक सामान्य श्रेणी का रेलवे टिकट बरामद किया गया. बरामद पदार्थ की जांच डीडी किट से की गई, जिससे वह गांजा पाया गया. 

आगे की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त गांजा रायगढ़ा, ओडिशा से लाया गया था तथा इसे अवैध रूप से झारखंड ले जाकर बेचने की योजना थी. अतः 13 किलोग्राम गांजा एवं अन्य बरामद वस्तुओं को विधिसम्मत तरीके से जब्त एवं सील किया गया. सभी कानूनी औपचारिकताओं के उपरांत आरोपी एवं जब्त संपत्ति को जीआरपी/मुरी के सुपुर्द किया गया, जहां GRP मुरी दिनांक 30.12.2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 20(b)(ii)(B)/29 में मामला दर्ज किया गया. बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹6,50,000/- (रुपये छह लाख पचास हजार मात्र) है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का डबल अटैक! शीतलहर के साथ कुहासा.. रांची समेत चार जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

संबंधित सामग्री

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

झारखंड

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

झारखंड

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी 'झारखण्ड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025' को दी स्वीकृति

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के पिता का निधन, 92 वर्ष की आयु में लिया अंतिम सांस

झारखंड

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के पिता का निधन, 92 वर्ष की आयु में लिया अंतिम सांस

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय गटका प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन, कई पदक किए अपने नाम

बिहार

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय गटका प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन, कई पदक किए अपने नाम