मुरी स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार युवक गिरफ्तार

मुरी स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार युवक गिरफ्तार

मुरी स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के साथ चार युवक गिरफ्तार

अरबिंद विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

सिल्ली/डेस्क: ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ पोस्ट मुरी ने शनिवार शाम मुरी रेलवे स्टेशन परिसर में गहन जांच अभियान चलाया. ओसी संजीव कुमार की नेतृत्व में चलाए गए. इस अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर नवनिर्मित एफओबी के पास चार युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे पाए गए. उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग और झोले असामान्य रूप से भारी दिख रहे थे. आरपीएफ द्वारा पूछताछ एवं जांच में उनकी पहचान बिहार के समस्तीपुर जिला निवासी- अनिल कुमार, गोविंद कुमार, चंदन कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई. तलाशी में चारों के पास से विभिन्न प्रकार की अवैध शराब की खेप बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹15,330 आंकी गई है.पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि वे मुरी के खुले यार्ड की ओर से स्टेशन परिसर में दाखिल हुए थे तथा निजी लाभ के लिए शराब लेकर समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन में सवार होने की योजना में थे. उनके पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला.

मौके पर मौजूद एसआई बसंत मलिक और एसआई रवि शंकर ने बरामद शराब को जब्त कर चारों युवकों को हिरासत में ले लिया. बाद में सभी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अबकारी विभाग, रांची के हवाले कर दिया गया. इस पूरी कार्रवाई में एसआई रवि शंकर, एसआई बसंत मलिक, एन.एन. कोंगरी और दीपक तिर्की की भूमिका सराहनीय रही.

यह भी पढ़ें: मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच टीम पहुंची बरवाडीह, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर ढीपा में कुड़मी समाज की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

झारखंड

मनोहरपुर ढीपा में कुड़मी समाज की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

झारखंड

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

गोविन्दपुर एफ पंचायत भवन में आमसभा कर निर्णय, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

बिहार

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन,  2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

झारखंड

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन, 2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

झारखंड

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

मोहम्मद शकीर नामक संवेदक ने लगायी सबसे बड़ी बोली