घाघरा साइंस कॉलेज के रोहित बने गिरीडीह जिला टॉपर, 12वीं साइंस में 473 अंक हासिल ...

घाघरा साइंस कॉलेज के रोहित बने गिरीडीह जिला टॉपर, 12वीं साइंस में 473 अंक हासिल कर बढ़ाया बगोदर का मान

NDA से देश सेवा का सपना

घाघरा साइंस कॉलेज के रोहित बने गिरीडीह जिला टॉपर 12वीं साइंस में 473 अंक हासिल कर बढ़ाया बगोदर का मान

न्यूज़11 भारत 
बगोदर/डेस्क:
घाघरा साइंस कॉलेज, बगोदर के छात्र रोहित कुमार ने 12वीं विज्ञान संकाय की परीक्षा में 473 अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है. उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, कॉलेज और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

रोहित बगोदर प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत सुग्गीटांड गांव के निवासी हैं. उनके पिता महेश साव कपड़ा व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि माता हेमंती देवी सिलाई का कार्य कर परिवार का सहयोग करती हैं. साधारण परिवार से आने वाले रोहित ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है.

रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों और शिक्षकों को दिया है. उनका लक्ष्य आगे चलकर National Defence Academy की तैयारी कर देश की सेवा करना है. रोहित की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है. कॉलेज के सचिव प्रो. अशोक यादव एवं प्राचार्य प्रो. वसीम अहमद ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

संबंधित सामग्री

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम