न्यूज11 भारत
बगोदर/डेस्क: घाघरा साइंस कॉलेज, बगोदर के छात्र रोहित कुमार ने 12वीं विज्ञान संकाय की परीक्षा में 473 अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है. उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, कॉलेज और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
रोहित बगोदर प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत सुग्गीटांड गांव के निवासी हैं. उनके पिता महेश साव कपड़ा व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि माता हेमंती देवी सिलाई का कार्य कर परिवार का सहयोग करती हैं. साधारण परिवार से आने वाले रोहित ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है.
रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों और शिक्षकों को दिया है. उनका लक्ष्य आगे चलकर National Defence Academy की तैयारी कर देश की सेवा करना है. रोहित की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है. कॉलेज के सचिव प्रो. अशोक यादव एवं प्राचार्य प्रो. वसीम अहमद ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
यह भी पढ़ें: 16 वर्षीय नाबालिग से दो बार दुष्ककर्म, 2 लाख नहीं देने पर सोशल मीडिया में रेप का वीडियो वायरल