धनबाद के महेशपुर मोड़ के पास सिक्स लेन पर सड़क हादसा, कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल

धनबाद के महेशपुर मोड़ के पास सिक्स लेन पर सड़क हादसा, कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल

धनबाद के महेशपुर मोड़ के पास सिक्स लेन पर सड़क हादसा कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन पर महेशपुर मोड़ के समीप सोमवार अहले सुबह करीब 3:00 बजे दो भारी वाहनों के बीच सड़क दुर्घटना होने की सूचना है. प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय सूत्रों के अनुसार कट मोड़ने के दौरान एक टेलर और डिलीवरी कंटेनर के बीच टक्कर हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेलर संख्या NL01AJ6810 धनबाद की ओर से आ रहा था, जबकि डिलीवरी कंटेनर संख्या KA51AJ2410 तोपचांची दिशा से आ रहा था. कट लेने के दौरान दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद टेलर एवं कंटेनर के टायर फट गए तथा कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना में कंटेनर चालक संतलाल पाल (करीब 40 वर्ष), निवासी बनारस, गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आने की बात कही जा रही है. वहीं कंटेनर में मौजूद एक अन्य चालक भी घायल बताया जा रहा है. घायलों को इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा गया, जहां चालक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

घटना के बाद टेलर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. सूचना मिलने पर राजगंज पुलिस घटनास्थल पहुंची और क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को हटाकर थाना ले गई. दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सिक्स लेन पर यातायात प्रभावित रहा. बाद में पुलिस द्वारा वाहनों को महेशपुर मोड़ के पास सर्विस रोड से डायवर्ट कर आवागमन सामान्य कराया गया.

यह भी पढ़ें: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, हुसैनाबाद के रिद्धि सिद्धि होटल में जम कर उड़े अबीर गुलाल

संबंधित सामग्री

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

खेल

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, डीएमसीएच में कराया गया मेडिकल

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी