धनबाद: मैथन टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने दो ट्रक चालकों को रौंदा, मौके पर मौत

सड़क हादसा

धनबाद: मैथन टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने दो ट्रक चालकों को रौंदा, मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार सवार नशे की हालत में थे. हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गए.

धनबाद मैथन टोल प्लाजा के पास  तेज रफ्तार कार ने दो ट्रक चालकों को रौंदा मौके पर मौत

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क: 
मैथन ओपी क्षेत्र अंतर्गत मैथन टोल प्लाजा के समीप आज गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. 
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रक चालक सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से धनबाद की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय कार में चालक समेत दो लोग सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार सवार नशे की हालत में थे. हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गए.

इधर घटना की सूचना मिलते ही मैथन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. वहीं, पुलिस फरार कार चालक और उसके साथी की तलाश में जुट गई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश और भय का माहौल है. लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक चीफ जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा का निधन

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.