न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया. सहजानंद चौक और अरगोड़ा चौक के बीच तेज रफ्तार से आ रहा बालू लदा मिनी हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. घटना के तुरंत बाद मिनी हाईवा का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
यह भी पढ़े: धनबाद: लगातार गोलियों की बौछार से दहला कोयलांचल, आउटसोर्सिंग कर्मी के घर पर चली गोली