गोविंदपुर जैप-3 परिसर में लगा आरओ प्लांट, जवानों को मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा

उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

By : News11 Bharat
गोविंदपुर जैप-3 परिसर में लगा आरओ प्लांट, जवानों को मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  गोविंदपुर स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस-3 (जैप-3) परिसर में उपायुक्त आदित्य रंजन के पहल पर आधुनिक आरओ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया. प्लांट का उद्घाटन उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

इस अवसर पर जैप-3 के कमांडेंट मनोज स्वर्गीयारी, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने इस पहल को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सुविधा जवानों के स्वास्थ्य, सुविधा और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएगी.

बैंक ऑफ इंडिया के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के तहत इसका निर्माण कराया गया है. नव स्थापित आरओ प्लांट की क्षमता प्रति घंटे लगभग 1000 लीटर पानी शुद्ध करने की है. इसके शुरू होने से अब जवानों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर गुणवत्ता का पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. लंबे समय से परिसर में शुद्ध पेयजल की मांग उठ रही थी, ऐसे में यह सुविधा सुरक्षा बलों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की सामाजिक पहलें न सिर्फ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं, बल्कि सुरक्षा बलों के मनोबल और सम्मान को भी बढ़ाती हैं.

उद्घाटन के बाद उपायुक्त एवं एसएसपी ने जैप परिसर के बगल में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया. तालाब के जीर्णोद्धार, पार्क निर्माण एवं जैप परिसर की सुरक्षा परिधि के कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़ें: दिव्यांग दिवस पर समाजसेवी भरत प्रसाद ने जिले के 100 से अधिक दिव्यांगों को किया सम्मानित

संबंधित सामग्री

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 'मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई.

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया था.  

दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर दिए निर्देश

दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर दिए निर्देश

डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों व पूजा समितियों को निर्देश दिया कि निर्धारित मानकों और SOP का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने में जुट गई