विकास कुमार/न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: हरिहरगंज विधायक संजय कुमार यादव के निर्देश पर राजद के झारखंड प्रदेश महासचिव रवि यादव ने शुक्रवार को हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के मोहम्मदगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों के आधा दर्जन सड़क व नाली निर्माण कार्य का विधिवत पूजन अर्चन कर व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. इनमें मोहम्मदगंज प्रखण्ड के सोनवर्षा में सड़क निर्माण कार्य, कोल्हुआ में सड़क निर्माण कार्य, भजनिया में सड़क निर्माण कार्य, मोहम्मदगंज मुख्य बाज़ार में सड़क निर्माण कार्य, राम नगर में पीसीसी सड़क निर्माण, भौंरहा में सड़क निर्माण कार्य एवं शीला पर में नाली निर्माण शामिल हैं.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि यादव ने कहा कि विधायक संजय कुमार यादव के द्वारा सभी क्षेत्र में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं. सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके. उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए जा रहे हैं रवि यादव ने बताया कि अगले दो वर्षों में क्षेत्र की अधिकांश सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. वहीं सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है. जिससे किसानों को लाभ मिलेगा.
युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि युवा सीधे उनसे जुड़ें और अपनी समस्याएं साझा करें, ताकि समय पर समाधान किया जा सके. इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष मोहम्मदगंज पांचू रजवार, राजद के वरिष्ठ नेता बच्चन बैठा, सिद्धार्थ कुमार, राजद के हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष सुदेश्वर राम, राजेश्वर यादव, विनोद पासवान, सतेंद्र यादव, रामाधार यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास