न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स परिसर में उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब मंगलवारी आरती के दौरान साउंड बॉक्स बजाने को लेकर रिम्स निदेशक पर गंभीर आरोप लगे. बताया जा रहा है कि सुबह के समय मंदिर में आरती चल रही थी, तभी यह घटना हुई. मंदिर के पुरोहित ने आरोप लगाया है कि रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार जूते पहनकर मंदिर के अंदर प्रवेश कर गए और वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया. इस दौरान उन्होंने साउंड बॉक्स को भी जब्त कर लिया. पुरोहित के मुताबिक, मंदिर में केवल मंगलवारी सुबह और शाम को ही आरती के दौरान साउंड बॉक्स का उपयोग किया जाता है और वह भी सामान्य आवाज में. उन्होंने कहा कि 1980 से इस मंदिर में पूजा-अर्चना होती आ रही है, लेकिन पहली बार किसी निदेशक ने इस तरह की कार्रवाई की हैं. पुरोहित ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें निदेशक के सामने कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी, जिससे उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची हैं. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं.
यह भी पढ़े: TGT नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को मिला नया चेयरमैन