कुकड़ू में विकास योजनाओं की समीक्षा, आवास व मनरेगा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

जन कल्याणकारी योजना

कुकड़ू में विकास योजनाओं की समीक्षा, आवास व मनरेगा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

लंबित जन कल्याणकारी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश

कुकड़ू में विकास योजनाओं की समीक्षा आवास व मनरेगा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल के कुकड़ू प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए.बैठक में विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की प्रगति पर चर्चा की गई. बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, लंबित आवासों को जल्द पूर्ण कराने तथा पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.मनरेगा के तहत अधिक से अधिक रोजगार सृजन, नई योजनाओं की स्वीकृति एवं कार्यों में गति लाने पर भी जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंच सके.बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन पर बल दिया गया. इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा, भजन-कीर्तन, लंगर का हुआ आयोजन

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.