हज हाउस में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

हज हाउस

हज हाउस में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

JPSC एवं JSSC की तैयारी के लिए दिल्ली के अनुभवी फैकल्टी उपलब्ध होंगे

हज हाउस में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हज हाउस, कडरू, रांची के तृतीय तल पर आज मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना 2024 के तहत संचालित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता गुलाम समदानी, संयुक्त सचिव, झारखंड राज्य हज समिति ने की.

बैठक में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के अंतर्गत JPSC एवं JSSC की तैयारी के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई. अब तक लगभग 364 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए जाने की जानकारी दी गई. बैठक में कोचिंग की शैक्षणिक व्यवस्था, फैकल्टी, पाठ्यक्रम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक में संबंधित संस्था के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ शब्बीर अहमद साहब, अफताब अहमद साहब सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

बैठक में बताया गया कि हज हाउस में JPSC एवं JSSC की तैयारी के लिए दिल्ली के अनुभवी एवं उच्च स्तर के फैकल्टी उपलब्ध रहेंगे. अभ्यर्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम की व्यवस्था भी की जा रही है. इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को व्यापक रूप देने के उद्देश्य से रेलवे, PO, Clerk सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों की भी तैयारी कराई जाएगी, ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर अवसर मिल सके.

बैठक में अभ्यर्थियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करें. आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 निर्धारित है. इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी.

महत्वपूर्ण तिथियां

- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2026
- प्रवेश परीक्षा: 23 अगस्त 2026
- परीक्षा परिणाम: 4 सितंबर 2026
- नामांकन प्रक्रिया: 15 सितंबर 2026
- कक्षा प्रारंभ: 21 सितंबर 2026

प्रवेश परीक्षा हज हाउस, कडरू, रांची में आयोजित की जाएगी. बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की कि आवेदन की अंतिम तिथि में अब बहुत कम समय शेष है, इसलिए बिना विलंब किए अपना आवेदन अवश्य करें और इस अवसर का लाभ उठाएं.

संबंधित सामग्री

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

झारखंड

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

बड़कागांव में CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NTPC बादाम कोल खनन परियोजना क्षेत्र में अवैध तरीके से निकाले जा रहे कोयले को जप्त किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

झारखंड

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

आरोपी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट कार्ड बंद होने व नए कार्ड लेने का झांसा देकर करता था ठगी

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.