भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड अंतर्गत बंदगुदा पंचायत के जीतजोरा गांव में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवान दशरथ हांसदा के सम्मान में स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. ग्राम प्रधान दर्शन बास्की की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने सेवानिवृत्त जवान को फूल-माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी.
इस अवसर पर ग्राम प्रधान दर्शन बास्की ने कहा कि गांव का युवक देश की सेवा कर गौरवान्वित होकर वापस लौटा है, जिसे सम्मानित करना गांववासियों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि दशरथ हांसदा गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनसे प्रेरित होकर अधिक से अधिक युवा भारतीय सेना से जुड़ें.
समारोह में दशरथ हांसदा ने सेना में रहते हुए अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में उन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवा की शुरुआत की थी और वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त होने के बाद अब अपने गांव लौटे हैं.
कार्यक्रम में हेमलाल सोरेन, देवचंद बास्के, मनोज मुर्मू, सोहेलाल मुर्मू, दिवेश्वर हांसदा, नागेश्वर हांसदा, विश्वनाथ बास्के सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष और बच्चे उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पलामू डीसी ने पीएमईजीपी कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की