अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड में पर्यावरण संरक्षण में कोयला उपक्रमों की भविष्य की भूमिका पर हुई सार्थक चर्चा

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक सदस्य वेदांत कौस्तव एवं किसलय ने आज केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से शिष्टाचार भेंट कर झारखंड में पर्यावरण से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की. इस अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भविष्य की रणनीतियों, सतत विकास की दिशा, तथा कोयला मंत्रालय के उपक्रमों की आने वाले समय में संभावित भूमिका पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया. चर्चा का केंद्र पर्यावरणीय संतुलन, हरित पहल, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा स्थानीय समुदायों के हितों की रक्षा रहा.

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने झारखंड की पर्यावरणीय चुनौतियों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए जनहित में दीर्घकालिक और प्रभावी नीतियों की आवश्यकता पर जोर दिया. केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने इन विषयों पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई. यह मुलाकात झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर नीति संवाद और भविष्य की कार्ययोजनाओं को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

 

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास