रांची में बाइक-स्कूटी गैंग का आतंक, लूट के विरोध पर दुकानदार को मारा चाकू

रांची में बाइक-स्कूटी गैंग का आतंक, लूट के विरोध पर दुकानदार को मारा चाकू

रांची में बाइक-स्कूटी गैंग का आतंक लूट के विरोध पर दुकानदार को मारा चाकू

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में बाइक और स्कूटी सवार अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला ओरमांझी थाना क्षेत्र का है, जहां लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया. घायल दुकानदार का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, ओरमांझी स्थित मेहता बार एंड रेस्टोरेंट के पास एक दुकान में अपराधी घुस गए और लूटपाट करने लगे. जब दुकानदार ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उस पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गए.

पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में अपराधियों की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी गैंग ने BIT ओपी और टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंपों को निशाना बनाते हुए लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था. लगातार हो रही इन वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- रांची में 3.89 करोड़ के KVIC घोटाला मामले में ED की कार्रवाई, 6 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर 

संबंधित सामग्री

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

झारखंड

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

j

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

झारखंड

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

झारखंड

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण