न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड पुलिस की ओर से भेजी गई जानकारी के आधार पर गैंगस्टर राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है. दोनों को झारखंड के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल बताया गया है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी झारखंड के व्यवसायियों को धमकियां दे रहे थे. इसके अलावा, उनके इशारे पर गोलीबारी की कई घटनाओं को अंजाम दिए जाने का भी आरोप है.
यह भी पढ़ें- NTPC पर 25 करोड़ के नुकसान का आरोप, डायनामाइट से उड़ाया पानी का टावर!