कर्तव्यनिष्ठ सेवा को मिला सम्मान, घाघरा थाना में सेवानिवृत्त महिला चौकीदार राजकि...

महिला चौकीदार को भावभीनी विदाई

कर्तव्यनिष्ठ सेवा को मिला सम्मान, घाघरा थाना में सेवानिवृत्त महिला चौकीदार राजकिशोरी को भावभीनी विदाई

घाघरा थाना परिसर में रविवार को सेवानिवृत्त महिला चौकीदार राजकिशोरी मिंज के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

कर्तव्यनिष्ठ सेवा को मिला सम्मान घाघरा थाना में सेवानिवृत्त महिला चौकीदार राजकिशोरी को भावभीनी विदाई

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
घाघरा/डेस्क:
घाघरा थाना परिसर में रविवार को सेवानिवृत्त महिला चौकीदार राजकिशोरी मिंज के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में थाना के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं चौकीदारों ने उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की. 

समारोह को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का एक स्वाभाविक और महत्वपूर्ण पड़ाव है. नौकरी के दौरान अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों के निर्वहन में इतने व्यस्त रहते हैं कि परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते. सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के साथ अधिक समय बिताने और जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि राजकिशोरी ने पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं दीं तथा बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुई हैं. उनकी कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी. थाना प्रभारी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं चौकीदारों ने राजकिशोरी के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इनकी रही उपस्थित थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह घाघरा थाना के मुंशी नवीन सिंह गणेश शंकर रामचंद्र बड़ाईक सुरेश यादव मिनी पन्ना शिल्पा कुजूर सीमा कुमारी गंगोत्री कुमारी सुशांति कुमारी सहित थाना के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.