रणजी ट्रॉफी: तीसरे दिन शरणदीप और कुशाग्र के शतक के दम पर झारखंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर

रणजी ट्रॉफी: तीसरे दिन शरणदीप और कुशाग्र के शतक के दम पर झारखंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर

रणजी ट्रॉफी तीसरे दिन शरणदीप और कुशाग्र के शतक के दम पर झारखंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड ने यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में दूसरे दिन अपनी पहली पारी 561 रन 6 विकेट पर घोषित की. टीम के लिए सभी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की जिसमें शरणदीप सिंह ने 139 रन, कुमार कुशाग्र 102 रन, शिखर मोहन 78 रन, आर्यमन सेन 75 रन, कप्तान विराट सिंह 50 रन, वही रॉबिन मिंज ने नाबाद 62 रन और अनुकूल रॉय ने 43 बनाएं. उत्तर प्रदेश के लिए कुणाल और शिवम शर्मा को दो-दो विकेट प्राप्त हुआ.

जवाबी पारी पारी खेलने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम झारखंड के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक पाई और पहली पारी 176 पर सिमट गई. टीम के लिए शिवम शर्मा ने 28 रन और सिद्धार्थ यादव ने 14 रन बनाए. झारखंड के लिए शुभम कुमार सिंह ने चार और जतिन कुमार पांडे ने तीन विकेट प्राप्त किए. फॉलोइंग खेलते हुए उत्तर प्रदेश की टीम की दूसरी पारी भी अच्छी नहीं रही और दिन का खेल समाप्त होने तक उत्तर प्रदेश ने 69 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिए हैं.

अब झारखंड को इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए मात्र तीन विकेट की जरूरत है. दूसरी पारी में आर्यन चुड़ैल ने 24 रन और सिद्धार्थ यादव ने 16 रन बनाए. वहीं माधव कौशिक 9 रन बनाकर नाबाद है. दूसरी पारी में भी साथ झारखंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की जिसमें साहिल राज जतिन और सौरव ने दो-दो विकेट प्राप्त किया/ वहीं शुभम सिंह को एक विकेट प्राप्त हुआ.

ये भी पढ़ें- सीके नायडू ट्रॉफी: राजन दीप की रिकॉर्ड पारी के दम पर झारखंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर

संबंधित सामग्री

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

झारखंड

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई