न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पलामू जिले के अंदाग जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई पर सीाईडी की कार्रवाई से वन विभाग के अधिकारियों पर गाज गिर सकता है. तत्कालीन रेंजर महाराज सिंह फोरेस्टर मुहाफिज अंसारी के खिलाफ केस चलाने की तैयारी चल रही है. खबर से CID ने इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने के लिए अभियोजन स्वीकृति मांगी है. इसके लिए सीआईडी ने झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल किया है. इतना ही नहीं, सीआईडी ने इसी सम्बंध में मेदिनीनगर इलाके के DFO रहे कुमार आशीष और राहुल कुमार, तत्कालीन अंचल अधिकारी विनोद कुमार और भूमि के रैयत पंकज कुमार सिंह को नोटिस जारी किया है. बता दें कि अवैध वन कटाई के मामले में दो नामजद आरोपी मोहफिज अंसारी और जितेंद्र कुमार हाजरा पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इस मामले में तीसरे नामजद आरोपी महाराज सिंह को भी 29 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया है.
इन सभी आरोपियों पर कोरोना काल में पलामू प्रमंडल के जंगलों को अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का आरोप है. सीआईडी ने केस को अपने हाथ में लेने के बाद अपनी शुरुआती जांच में ही आरोपियों पर लगे आरोपों की पुष्टि कर दी थी. इसी को लेकर उसने हाई कोर्ट में शपथपत्र देकर केस चलाने के अभियोजन की स्वीकृति मांगी है.
यह भी पढ़ें: प्रतिबंधित पशु के तीन कटे सिर बरामद होने के बाद चतरा के इटखोरी में मचा बवाल, सड़क पर दिखा जनाक्रोश