न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के रातू थाना क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास साहू को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अब तक कुल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. जानकारी के अनुसार, मृतक युवक रोहित की कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई थी. गंभीर रूप से घायल रोहित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मंखमंदरो बाजार के पास NH को जाम कर विरोध प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंखमंदरो बाजार के पास NH को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीण नामजद समेत सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए. सड़क जाम की सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बता दें कि मृतक रोहित बीजेपी नेता कमलेश राम का भांजा था.
यह भी पढ़ें- घर से निकलीं, फिर नहीं लौटीं... तीन दिन बाद मिला वृद्धा का शव, गांव में सनसनी