Ranchi: झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे प्रदर्शनकारी छात्र... धारा 163 लागू, चप्...

विधानसभा का घेराव

Ranchi: झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे प्रदर्शनकारी छात्र... धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती

JPSC-JSSC अनियमितता को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों ने आज (10 अगस्त) को पूर्व घोषित 'विधानसभा घेराव' को जारी रखने का फैसला लिया है.

ranchi झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे प्रदर्शनकारी छात्र धारा 163 लागू चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची में रविवार को राज्य के मंत्रियों सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा की विशेष कमेटी और प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर तक चली वार्ता में सहमति नहीं बन पायी है. ऐसे में JPSC-JSSC अनियमितता को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों ने आज (10 अगस्त) को पूर्व घोषित 'विधानसभा घेराव' को जारी रखने का फैसला लिया है. आंदोलनकारी छात्र संगठनों ने विधानसभा मार्च के लिए छात्रों से शांतिपूर्ण मार्च करने की अपील की है. 

BNS की धारा 163 लागू 
सभी प्रदर्शनकारियों को 10 बजे से पहले पुरानी विधानसभा के पास इकठ्ठा होने को कहा गया है, जिसके बाद वो एकजुट होकर झारखण्ड विधानसभा की और शांतिपूर्ण मार्च करेंगे. विधानसभा घेराव को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इन्तेजाम किए हैं. नयी विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में BNS की धारा 163 लागू की गयी है. छात्रों को रोकने के लिए विधानसभा जाने वाले सभी रास्तों में जगह-जगह बैरिकैडिंग की गयी है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है. 

सरकार और छात्रों के बीच नहीं बनी सहमति
झारखंड सरकार के मंत्रियों और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में अधिकांश मुद्दों पर सहमति बनने का दावा किया गया, लेकिन सीजीएल परीक्षा रद्द करने, एज रिलैक्सेशन और सीबीआई जांच जैसे प्रमुख मुद्दों पर बात नहीं बन सकी. बैठक के दौरान सरकार ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग पर सहमति जताई. वहीं, एज रिलैक्सेशन के मुद्दे पर सरकार और छात्रों के बीच सहमति नहीं बन पाई. दूसरी ओर, सीजीएल परीक्षा को लेकर सरकार ने छात्रों से समय मांगा है, जबकि छात्र संगठन सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग पर अब भी अड़े हुए हैं.

सीजीएल रद्द करने पर सरकार ने मांगा समय
वार्ता में सरकार की ओर से कहा गया कि सीजीएल परीक्षा कोर्ट के निर्देश पर आयोजित हुई है, इसलिए सरकार इसे सीधे रद्द नहीं कर सकती. सरकार ने इस मुद्दे पर विचार के लिए समय मांगा है. वहीं, छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि सीजीएल परीक्षा को लेकर उनकी मुख्य मांग परीक्षा रद्द करने की है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. छात्र संगठनों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग भी दोहराई है.

98 फीसदी मुद्दों पर सहमति का दावा
सरकार की ओर से वार्ता के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा गया कि छात्रों की लगभग 98 फीसदी मांगों और मुद्दों पर सहमति बन चुकी है. सरकार ने मामले की निष्पक्ष समीक्षा के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने पर भी सहमति जताई है. इसके अलावा सरकार ने विभिन्न मांगों से जुड़े मामलों में 90 दिनों के भीतर चार सीट दाखिल करने का आश्वासन दिया है. हालांकि छात्रों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है. 

यह भी पढ़ें- रांची में विधानसभा घेराव को लेकर जिला प्रशासन की अपील, 750 मीटर के दायरे में प्रदर्शन पर रोक

 

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा