न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच को लेकर रांची पुलिस ने की बड़ी कारवाई. आगामी अन्तर्राष्ट्रीय किकेट मैच के आयोजन के पूर्व टिकट की कालाबाजारी करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि धुर्वा थाना क्षेत्र में स्थित जे०एस०सी०ए० स्टेडियम में भारत बनाम साउथ अफ्रिका एक दिवसीय किमेट मैच का आयोजन हो रहा है. रांची पुलिस की एक विशेष टीम धुर्वा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी तीन युवक को 13 टिकट के साथ किया गिरफ्तार,
गिरफ्तारीः-
01. अरविंन्द सिंह उम्र 58 वर्ष पिता स्व० रामस्वारत सिंह सा० आदर्शनगर धुर्वा थाना धुर्वा जिला रांची बरामद टिकट-1200/- रूपया, का तीन टिकट, 1600/- रूपया का एक
02.टिकट 1700/- का एक टिकट कुल-5 02. प्रियांशु राज उम्र करीब 18 वर्ष पिता संजय सिंह सा० डी०टी०/343 बस स्टेण्ड धुर्वा जिला रॉची पकड़ा गया. जिसेक पास से -1200/- रूपया, का तीन टिकट, 1600/- रूपया का एक,टिकट 1700/- का एक टिकट बरामद किया गया.
03. सुधीर कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता रमेश ठाकुर सा० जे०पी०मार्केट विद्यानगर थाना धुर्वा जिला रांची से पकड़े गया. जिसमें बरामद टिकट -1700/- रूपया, का एक टिकट, एवं 1200/- रूपया का दो टिकट, कुल-13 टिकट.
ये भी पढ़ेंः- बस एक शतक औऱ पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली के पास है सुनहरा मौका..