रांची पुलिस ने किया खुलासा, 50 हजार रुपए लेकर महिला ने किया था बेड़ों थाना में फ...

रांची पुलिस ने किया खुलासा, 50 हजार रुपए लेकर महिला ने किया था बेड़ों थाना में फर्जी रेप केस, 5 आरोपी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने किया खुलासा 50 हजार रुपए लेकर महिला ने किया था बेड़ों थाना में फर्जी रेप केस 5 आरोपी गिरफ्तार 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के बेड़ों में हुए गैंग रेप मामले में रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में गैंग रेप का आरोप लगाने वाली महिला सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. महिला ने पैसे लेकर पांच युवकों पर फर्जी सामूहिक दुष्कर्म का केस किया था. मुख्य साजिशकर्ता साबिर खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों ने नसीहा खातून, साबिर खान, मो नसीम, इम्तियाज आलम, विक्की खान शामिल हैं. 

पुलिस के जांच में खुलासा हुआ कि दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद आरोपी महिला सहित अपराधियों के द्वारा परिवार से रंगदारी मांगी जा रही थी. रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी. बताया जा रहा है कि महिला ने बेड़ों थाना में फर्जी रेप केस के बदले 50 हजार रुपए लिए थे. महिला के शिकायत के आधार पर पूर्व में पांच आरोपियों युवकों में से एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. युवक अब भी जेल बंद है.  जांच में ये बात सामने आई कि धौंस जमाने के लिए चौथा पास शबीर खान निजी बॉडी गार्ड लेकर चलता था. 

ये भी पढ़ें- EVM की बजाय बैलट पेपर से कराए जाएंगे नगर निकाय चुनाव

संबंधित सामग्री

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

बिहार

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

गोपालगंज: सरस्वती पूजा भाषण को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापर सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

गोपालगंज: सरस्वती पूजा भाषण को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापर सुरक्षा व्यवस्था

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा 

झारखंड

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा 

सहरसा: जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

बिहार

सहरसा: जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

भारत निर्वाचन आयोग कल मनाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 

देश-विदेश

भारत निर्वाचन आयोग कल मनाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस