न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस ने हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कट्टा समेत तीन अवैध हथियार भी बरामद किए हैं. जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का संचालन पीएलएफआई से जुड़ा एक उग्रवादी कर रहा था. यह गिरोह लोहरदगा और बिहार समेत विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार मंगाकर अपराधियों तक उनकी सप्लाई करता था. श्रवण सिंह और सुका उरांव इस नेटवर्क में हथियार सप्लाई करने की मुख्य भूमिका निभा रहे थे. गिरोह द्वारा दो अन्य अपराधियों को भी हथियार उपलब्ध कराए गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें- रिम्स 2 विवाद और हिंसा मामले में कमलेश राम और देवेंद्र नाथ महतो को राहत, कोर्ट ने दोनों को दी अग्रिम जमानत