न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बढ़ती स्कूल फीस और किताबों की कीमतों को लेकर आज एक अहम बैठक आयोजित की जा गई हैं. यह बैठक उपायुक्त रांची की अध्यक्षता में हो रही है, जिसमें स्कूल फीस कमिटी के सदस्य शामिल हैं. बैठक में खासतौर पर वर्ष 2026-27 के लिए किताबों की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि पर चर्चा की जा रही हैं. उपायुक्त की इस बैठक के बाद अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं. संभावना है कि किताबों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कुछ ठोस फैसले लिए जा सकते हैं.
यह भी पढ़े: टेंडर कमीशन घोटाला मामले में दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर