न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से लापता हुए चारों बच्चों को पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया है. ये बच्चे मधुकम इलाके से शुक्रवार शाम करीब चार बजे से लापता थे, जिसके बाद परिजनों ने थाने में सूचना दी थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की. जांच और तलाश के बाद पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला. बरेस्क्यू किए गए बच्चों में अंश कुमार (12 वर्ष), पियुष कुमार (10 वर्ष), सूर्या गोप (13 वर्ष) और शौर्य कुमार उर्फ हर्ष (10 वर्ष) शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- रांची साइंस सेंटर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का भव्य आयोजन