न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर रांची डीटीओ ऑफिस से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि स्कूली छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ को लेकर रांची डीटीओ एक्शन मोड में आ गई है. रांची डीटीओ अखिलेश कुमार ने कार्रवाई शुरू करते हुए ओवरलोड स्कूल वैन को को जब्त किया है.
बताया जा रहा है कि बार बार जागरूकता और निर्देश जारी के बाद भी कमाई की लालच में स्कूल बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ स्कूली बसों के द्वारा किया जा रहा था. जिसके बाद इनकी आदत बदलती हुई नहीं देखकर रांची डीटीओ के द्वारा एक्शन लेते हुए स्कूल वैन की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की है. एक्शन मोड में आई रांची डीटीओ ने सभी स्कूल वैन का चेकिंग अभियान शुरू किया है.
इस चेकिंग अभियान के दौरान कई वैन ओवरलोड पाए गए, ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। सभी वाहनों का चालान काटा जा रहा है. वहीं सभी को यह भी कहा जा रहा है कि यदि ये लोग अपनी आदत में सुधार नहीं लाए तो आने वाले दिनों में ऐसे वाहनों को जब्त किया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, रांची के ऑक्सफर्ड, केरली, JVM श्यामली, बिशप गर्ल्स स्कूल सहित कई गाड़ियों की जांच की गई है जिसमें वह ओवरलोड पाए गए हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता शमशेर आलम पहुंचे निर्वाचन विभाग, SEO को SIR को लेकर सौंपा ज्ञापन