न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों पर विशेष चर्चा हुई. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा प्रदेश स्तर के सैकड़ों नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़े: रांची: स्कूल फीस और किताबों की कीमत पर बड़ी समीक्षा बैठक, अभिभावकों को राहत की उम्मीद