भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने शनिवार को गांडेय प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इस दौरान रसनजोरी पंचायत में मानिरुद्दीन अंसारी के आवास पर ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं. वहीं बांकीकला पंचायत के करमई स्थित हाजरा गर्ल्स एकेडमी पहुंचकर छात्राओं से बातचीत की और शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने की बात कही. इसके बाद फुलझरिया पंचायत के मुखिया इस्माइल अंसारी के पिता इब्राहिम साहब से उनके आवास पर मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं. मौके पर कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.