न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क: BJP के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया.
सांसद दीपक प्रकाश ने इस दौरान झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, आस्था एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निवेदन पत्र सौंपा. इसमें विशेष रूप से रोहतासगढ़ किला, मुड़मा मेला एवं मरांग बुरु जैसे ऐतिहासिक एवं आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण, विकास तथा इन्हें जोड़ते हुए “आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर” के निर्माण का आग्रह किया, ताकि हमारी गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान मिल सके.
साथ ही इन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की आवश्यकता पर भी ध्यान आकर्षित किया.
ये भी पढ़ें- नारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, दोषियों को मिले फांसी: आदित्य साहू