न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत रुपसा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और आधारभूत संरचना विकास कार्य के चलते जून माह में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा. इसका प्रभाव गोमो, कोडरमा, गया जंक्शन होकर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर देखने को मिलेगा.
रेलवे प्रशासन ने सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न तिथियों पर कुछ ट्रेनों को 60 मिनट से लेकर 120 मिनट तक विलंब से चलाने का निर्णय लिया हैं. ऐसे में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय का ध्यान रखना होगा.
इस तारीख विलंब से चलेंगी ट्रेन
1 जून 2026: ट्रेन संख्या 22812 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस लगभग 60 मिनट देर से चलेगी.
2 जून 2026: ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार टर्मिनल पुरी नीलांचल एक्सप्रेस लगभग 90 मिनट देर से चलेगी.
4 जून एवं 5 जून 2026: ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस लगभग 60 मिनट देर से चलेगी.
6 जून 2026: ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस लगभग 120 मिनट विलंब से संचालित होगी.
7 जून 2026: ट्रेन संख्या 22811 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस लगभग 90 मिनट देर से चलेगी.
नीलांचल एक्सप्रेस पर बदलेगा मार्ग
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस जून के अंतिम सप्ताह के कुछ दिनों के लिए परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी. यह ट्रेन 23 जून, 26 जून, 28 जून और 30 जून को वाराणसी, जाफराबाद और सुल्तानपुर मार्ग से होकर गुजरेगी.
यूपी के पांच स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
मार्ग परिवर्तन के कारण नीलांचल एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग पर पड़ने वाले भदोही सहित उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित दिनों में नहीं रुकेगी. इससे इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ सकता हैं. यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का समय और परिचालन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें.
यह भी पढ़े: रांची: कोतवाली थाना में तीन गाड़ियों में लगी आग, जलकर हुई खाक